अयोध्या: दीपोत्सव पर राम जन्मभूमि परिसर में दीप जलाने वाले स्वयंसेवकों को मिला प्रशस्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। छठवें दीपोत्सव के दौरान राम जन्मभूमि परिसर एवं गर्भ गृह में एक लाख दीप जलाने वाले स्वयंसेवकों को शनिवार को कारसेवक पुरम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा एवं प्रभारी गोपाल जी ने दिया।

गौरतलब है कि दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर छठवें दीपोत्सव में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा व प्रभारी गोपाल के मार्गदर्शन में तथा आशीष मिश्रा के संयोजन में जन्मभूमि परिसर समेत रामलला के दरबार में कुल एक लाख दीप प्रज्वललित किये गये थे। साथ ही परिसर को रंगोली एवं चित्रकारी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। 

आयोजन को सफल बनाने में गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ अयोध्या, यूथ हॉस्टल, टीम अयोध्यावासी, श्री सरयू अवध बालक सेवा समिति, टीम ज्ञान, एसएचडी पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, एसएमबीआईटी अयोध्या समेत विभिन्न संस्थाओं के 275 स्वयंसेवकों ने भागीदारी निभाई थी। बताया गया कि स्वयंसेवकों के निष्ठापूर्वक कार्यों के प्रति आभार प्रकट करने के लिये कारसेवकपुरम में समारोह आयोजित किया गया।समारोह में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा एवं प्रभारी गोपाल ने सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संबंधित समाचार