सुल्तानपुर: बच्चों के खेल में भिड़े शिक्षक, बुलानी पड़ी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखी अव्यवस्था

सुल्तानपुर, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयेजित दो दिवसीय 37वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अव्यवस्थाएं हावी रही। शनिवार को सभी गेम के फाइनल मुकाबले हुए। दिन भर चले कई मैच में बच्चे तो खेले पर अपने-अपने ब्लाक को जिताने में शिक्षक खूब लड़े। कई बार तो हाथापाई तक मामला पहुंच गया। 
कबड्डी गेम में शिक्षकों में खूब गुत्थमगुत्थी हुई। सेमीफाइनल मुकाबले में लम्भुआ और दूबेपुर के बीच चल रहे मैच के दौरान रेफरी से कई बार शिक्षक भिड़ गए। मामला बढ़ता देख एक शिक्षक ने पुलिस बुला ली।

वहीं, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी हस्तक्षेप करते हुए रेफरी विजय प्रताप सिंह को वहां से हटाया तो गेम पूरा हो सका। इसके पहले यहां पर कुछ शिक्षकों में हाथापाई भी हो गई। हालांकि, शिक्षकों ने समूह ने मामला बढ़ने से पहले बवाली शिक्षकों को वापस भेज दिया। लंबी व ऊंची कूद में कुछ ब्लाक से ओवर एज व ओवर वेट के बच्चे ले आए गए थे। जिसे लेकर दूसरे ब्लाक के खेल शिक्षक व अनुदेशकों ने खूब आपत्ति जताई। इस दौरान भी शिक्षकों में काफी बहस हुई। 

22


लगातार सातवीं बार ओवरआल चैंपियन बना भदैंया ब्लाक 
दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 154 अंक हासिल कर भदैंया विकास खंड ओवरआल चैंपियन रही। यह ब्लाक लगातार सातीवं बार चैंपियन बनी है। 104 अंक के साथ धनपतगंज ब्लाक दूसरे तो 82 अंक के साथ कूरेभार ब्लाक को तीसरा स्थान हासिल हुआ। व्यक्तिगत प्राथमिक संवर्ग में लम्भुआ के हर्षित, बालिका में कादीपुर की पायल यादव, उप्रा संवर्ग में बालक वर्ग में कुड़वार के मो. आरिफ तो बालिका में धनपतगंज की शमा अव्वल रहीं। यहां जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, मनोज प्रभाकर सिंह, प्राशिसं के प्रवक्ता राहुल तिवारी, आवेश विक्रम सिंह, बृजेश सिंह, दिलशाद अहमद, सुशील पांडेय समेत अन्य रहे। 

संबंधित समाचार