मुरादाबाद में मिला पाकिस्तान की महिला का मतदाता सूची में नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

17 साल पूर्व मां के साथ रिश्तेदारी में आई थी महिला, पाकबड़ा के नदीम से कर लिया था निकाह, अब हैं दो बच्चे

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा नगर पंचायत की मतदाता सूची की जांच में बड़ा मामला सामने आया है। सूची में पाकिस्तान की एक महिला का नाम मिलने से हड़कंप मच गया है। बीएलओ ने इसकी पुष्टि कर उसका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में नदीम अहमद पत्नी शबा परवीन के साथ बुध बाजार मस्जिद के पीछे रहते हैं। बीएलओ वसुधा गुप्ता को जानकारी मिली कि शबा परवीन पाकिस्तान की रहने वाली है। उसका वार्ड 15 की वोटर लिस्ट में नाम है। जानकारी मिलने पर बीएलओ उसके घर पहुंची और जानकारी ली।

तब पता चला कि शबा परवीन 17 साल पहले अपनी मां के साथ यहां रिश्तेदारी में आई थी। इस दौरान उसकी मां ने अपनी बेटी के लिए नदीम को पसंद कर लिया था। उसके बाद नदीम के साथ निकाह करा दिया। बेटी का निकाह कराने के बाद मां पाकिस्तान लौट गई। शबा परवीन का एक बेटा और एक बेटी है। 

नदीम ने बताया कि हमने पहले भी नाम कटने के लिए दिया था। लेकिन कटा नहीं था। थाना प्रभारी मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि बीएलओ की टीम के माध्यम से पता चला है मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने बताया कि पाकिस्तान की महिला का वोट होने की जानकारी मिली है। उसका वोट कटवाने के लिए कहा गया है, लेकिन उसका 2017 की लिस्ट में भी उसका नाम होने की जानकारी मिली है। पाकबड़ा पुलिस को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: गोकशी और गैंगस्टर के आरोपी पर प्रशासन का एक्शन, 18 लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार