पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें मामला
पूर्व मंत्री के बेटे अनुराग पर धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का आरोप
लखनऊ। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति के खिलाफ आशियाना कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मानस नगर निवासी अभिषेक यादव से अनुराग ने 35 लाख रुपये की ठगी कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
मानस नगर निवासी अभिषेक यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुराग के जिम में एमडी के पद पर तैनात थे। दोनों के बीच हुए एग्रीमेंट में जिम के मुनाफे का 10 प्रतिशत देने की हुई थी। लेकिन अनुराग ने उन्हें न वेतन दिया और न ही मुनाफे में हिस्सा।
आरोप है कि पीड़ित ने अनुराग के कहने पर 11 लाख रुपये की मशीन का भुगतान भी किया था। जिसके रुपये भी अनुराग ने नहीं लौटाए। अभिषेक ने जब अनुराग से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
