औरैया: बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग, किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाल्मिकी कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर एसपी चारू निगम ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाल्मीकि कॉलोनी में देव कुमार के घर में बच्चे का बर्थडे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

नीचे कमरे में केक काटा जा रहा था। पर वाले कमरे में चार पांच लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली देव कुमार के पेट में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- औरैया: शिक्षिका के मकान से करीब 35 लाख रुपए की चोरी

संबंधित समाचार