वाराणसी: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय ने अभद्र आचरण के लिये दो कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति के साथ अभद्र आचरण पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने शनिवार को सुशील कुमार तिवारी(वरिष्ठ सहायक- परीक्षा विभाग) एवं प्रदीप कुमार पांडेय( वरिष्ठ सहायक- लेखनुभाग) को नोटिस जारी किया है।

कुलसचिव ने बताया कि आज पूर्वांहन 10.30 बजे कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी केन्द्रीय कार्यालय में मुख्य द्वार से प्रवेश कर रहे थे तभी दोनों कर्मचारियों ने उन्हें रोककर अभद्र आचरण किया। नोटिस में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही चेताया गया है कि अभद्र आचरण के लिए क्यों न दोनों कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाय।

कुलसचिव ने बताया कि 24 घण्टे के भीतर दोनों कर्मियों को स्पष्टीकरण कुलपति के अवलोकनार्थ कुलपति कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी ।

संबंधित समाचार