बहराइच : मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग को मारा डंक, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के वीर शाहपुर गांव निवासी वृद्ध मवेशियों को घास चरा रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों की भीड़ ने वृद्ध को जमकर डंक मारे। लगभग आधे घंटे बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बेहोश वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर  होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हरदी थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीर शाहपुर के मजरा बभनी निवासी महाजन (55) पुत्र बच्चू प्रसाद मवेशी पालन का काम करते हैं। शाम को वह मवेशी चराने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। जिसमें एक चिड़िया ने टोट मार दी। जिससे मधुमक्खियां उड़ते हुए वृद्ध को डंक मरना शुरू कर दिया।

वृद्ध बेहोश होकर गिर गया। आधे घंटे बाद गांव के लोग पहुंचे तो धुआं करके वृद्ध को उठाया। इसके बाद उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद वृद्ध को होश आया। उसके शरीर पर सूजन आ गए हैं।

संबंधित समाचार