अयोध्या: सामूहिक विवाह कार्यक्रम 25 को, श्रम राज्यमंत्री ने परखीं व्यवस्थाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आगामी 25 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत मन्नू कोरी रविवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग के मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा भी की। 

 पंत ने कहा कि योगी की सरकार मजदूरों को उनका हक दिलाने और उनकी बेटियों का भव्य कार्यक्रम कराकर सम्मान और गरिमा के साथ विवाह सम्पन्न कराने को कृतसंकल्प है। इसी क्रम में इस समारोह की शुरुआत गाजियाबाद और आयोध्या से नवम्बर माह में की जा रही है। सहायक निदेशक कारखाना को निर्देश दिया कि कारखानों के नियम से पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। 

मंत्री ने क्षेत्रीय सेवायोजन आधिकारी को पूर्व सूचना के बावजूद बैठक में उपस्थित न होने पर नराजगी व्यक्त की। बैठक मे उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र द्वारा श्रम विभाग के मंडल के पांचों जिलों मे किये गये कार्यों व सामूहिक विवाह की तैयारियों का ब्यौरा पेश किया। सहायक श्रमायुक्त आनंद सिंह, बाराबंकी से मयंक, अमेठी से गोविंद यादव, सुल्तानपुर से अलन्क्रिता उपाध्याय के साथ सहायक निदेशक कारखाना अनंत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार