चित्रकूट : चोरों के पास बरामद किए चोरी का  ट्रैक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। इनसे ट्रैक्टर और ट्राली भी बरामद की गई है। 

11 नवंबर को शशीदीप सिंह पुत्र दादूराम निवासी नंदवारा पोस्ट नोहार तहसील नरैनी (बांदा) ने कोतवाली कर्वी में तहरीर दी कि खोही से आठ नवंबर को उसका ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी चला गया है।

प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग हरिश्चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने 13 नवंबर को सुरागरशी के आधार पर अजय मिश्रा पुत्र राजा भइया निवासी दुगुवा बरहाई और प्रवीण कुमार शुक्ला पुत्र इंद्रपाल निवासी पथरा पालदेव नयागांव (सतना) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से ट्रैक्टर मय ट्राली बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर रिपोर्ट में धारा 411 भा.द.वि. की बढ़ोत्तरी की गई।