बाजपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जबकि चिकित्सक ने आरोपों को निराधार बताया है।

रानी नागल फौजी कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर कहा कि वार्ड नंबर-एक निवासी डॉ. निश्चल के यहां वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपने बच्चे की दवाई लेने जाती थी। इस दौरान चिकित्सक द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता के अनुसार वह तलाकशुदा है।

आरोपी ने 20 तोले पाजेब, एक तोले की बाली, तीन लाख रुपये, 2 घड़ियां, तीन चांदी की अंगुठियां भी चोट लगने के दौरान ले ली। इतना ही नहीं गूलरभोज डाम पर ले जाकर मांग में सिंदूर भरने के साथ ही मंगलसूत्र भी पहनाया था तथा शादी के बाद पांच बार उसे बच्चा गिराने की दवाई भी अनजाने में खिलाई गई। आरोपी ने अपनी नौकरानी के साथ मिलकर मारपीट भी की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज