मुरादाबाद: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, प्रधान पति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी गंभीर रूप से घायल, रसूलपुर रेलपे क्रासिंग के पास हादसा

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ-मुरादाबाद हाइवे पर वाहन (पिकअप) ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाईं निवासी भूदेव सिंह बीएसएफ में एसएसआई थे। उनकी पत्नी उषा देवी ग्राम प्रधान हैं। वह रविवार को पत्नी के साथ बाइक द्वारा कांठ होकर मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह रसूलपुर रेलवे क्रासिंग पार पुलिया के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भूदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि, उनके पीछे बैठी ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना  पर उपनिरीक्षक परविंदर कुमार घटनास्थल पहुंचे, लेकिन, तब तक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत  देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने पिकअप अपने कब्जे में ले ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र तरुण कुमार की दिसम्बर में शादी थी। उसी को लेकर तैयारियां चल रही थीं।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : बढ़ापुर की साहूवाला रेंज में मिला नर हाथी का शव

संबंधित समाचार