इस्तांबुल की मुख्य सड़क पर बम विस्फोट में छह लोगों की मौत- राष्ट्रपति
इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस्तांबुल की एक प्रमुख सड़क पर विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया और कहा कि छह लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना होने से पहले एर्दोआन ने कहा कि विस्फोट एक ‘‘विश्वासघाती हमला’’ था और इसके अपराधियों को दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार का बाद बोलें पीएम शहबाज शरीफ, हमें अपने लड़कों पर गर्व
एर्दोआन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई। इस्तांबुल के गवर्नर से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 53 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- एस. जयशंकर ने की एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
