अयोध्या: एसएसपी ने दो एसओ और पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बेहतर पुलिसिंग को लेकर फिर फेरबदल किया है। एसएसपी ने दो थाना प्रभारियों को हटाते हुए पांच निरीक्षक व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने रविवार देर रात यह तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें कुमारगंज थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और हैदरगंज थाना प्रभारी अशोक यादव को हटा दिया है।

अशोक यादव के स्थान पर नागेंद्र सरोज को जिम्मेदारी दी गई है जबकि पटरंगा थाने में तैनात प्रभारी शिव बालक को कुमारगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संजीव कुमार सिंह को एसएचओ राम जन्मभूमि, ओमप्रकाश तिवारी एसएचओ मवई, नीरज सिंह एसएचओ पटरंगा और अशोक कुमार यादव प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। विवेक कुमार सिंह को  क्राइम ब्रांच भेजा गया है।

संबंधित समाचार