लखनऊ: एलडीए ने शुरू की यजदान बिल्डर्स की सात मंजिला इमारत को जमींदोज करने की कार्रवाई
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पराग नारायण रोड स्थित यजदान बिल्डर की सात मंजिला इमारत को आज लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बिल्डिंग को गिराने को कार्यवाही शुरू कर दी है। मुंबई से आई विशेष टीम ने याजदान बिल्डिंग को जमींदोज करने का काम सुबह से शुरू कर दिया है।
वहीं सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है। हालांकि इसका विरोध भी शुरू हो गया है। जिसको लेकर बायर्स मंडलायुक से मुलाकात करने गए है। वहीं मौके पर पहुंचे एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि यजदान बिल्डर्स ने अवैध रूप से इस बिल्डिंग का निर्माण करवाया था।
#Lucknow : यजदान बिल्डर्स के अपार्टमेंट का LDA कर रहा ध्वस्तीकरण pic.twitter.com/04YMhIeklL
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 14, 2022
यह बिल्डिंग सपा नेता फहद यजदान की है। प्रयाग नारायण रोड पर नजूल की जमीन पर इसका निर्माण साल 2015 में किया गया था। अपर सचिव ने बताया कि एलडीए द्वारा बिल्डिंग को गिराने का आदेश हो चुका है, इसके अलावा बिल्डर्स की जो हाईकोर्ट में याचिका थी वो भी रद्द कर दी गई है।
मौजूद आवंटी ने एलडीए और रेरा को दोषी बताया है। आवंटी ने कहा कि जब जमीन नजूल की थी और नक्शा पास नही थी तो एलडीए ने निर्माण कैसे होने दिया। आवंटी ने बताया कि उन्होंने 35 लाख में बिल्डर्स से फ्लेट खरीदा था। इस दौरान एलडीए और रेरा द्वारा प्रमाणित कागजात भी देखा था। लेकिन एलडीए अब नजूल की जमीन बताकर किनारा कर रहा है।
