बहराइच: कैसे मिले न्याय, सुबह 11 बजे भी कार्यालय नहीं पहुंचे बीडीओ साहब! फरियादी लौटे...
अमृत विचार, बहराइच। विशेश्वरगंज ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को सुबह सवा ग्यारह बजे भी खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली रही। ऐसे में ब्लॉक पहुंचे गांव के लोगों को वापस लौटना पड़ा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को सुबह नौ बजे ही ऑफिस पहुंचकर सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को भी धता बता रहे हैं। सोमवार सुबह 11.16 बजे तक खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली रही। जिससे ब्लॉक में फरियाद लेकर पहुंचे पहुंच कट्टा निवासी हेतराम, धनुही निवासी राजित के अलावा अन्य लोग बीडीओ का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद सभी वापस चले गए।
इसी तरह शुक्रवार को विकास खंड पयागपुर में भी खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली रही थी। बाद में बीडीओ ने कुछ समय के लिए कमरे पर जाने की बात कही। इस मामले में खंड विकास अधिकारी वीके तिवारी को फोन लगाया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।-
