अयोध्या : शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सरकार चिंतनशील है: वेद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर क्षेत्र निकाय सदस्यों की ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

अमृत विचार, अयोध्या।  शासन की समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर नगर के कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगरक्षेत्र में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ क्षेत्रीय पार्षद भी शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा व कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किये।

मुख्य अतिथि  विधायक वेद गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील है।

जिला समन्वयक शिवाकांत द्विवेदी व मोहिता दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किये। नगर शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा ने मुख्य अतिथि को स्कृति चिन्ह देकर स्वागत किया। एसआरजी अमित मिश्रा व योगेश्वर सिंह ने शिक्षण कार्य के संदर्भ में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया।

संबंधित समाचार