नोएडा: मंदिर की आड़ में जमीन कब्जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने मंदिर की आड़ में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी सलारपुर गांव के पास स्थित उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके वहां पर मंदिर बनवा रहे हैं और लोगों से अवैध रूप से चंदा वसूल कर रहे हैं। 

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 49 के पुलिस अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र धीरज सिंह निवासी बरौला गांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उमानंद कौशिक, जय कांत और सुमित भाटी तथा अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मंदिर बनवाना शुरू कर दिया है। 

अधिकारी ने बताया कि सुनील ने सलारपुर गांव के पास 8,506 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है जिस पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे 51 लाख रुपये नकद और 500 वर्ग मीटर जमीन की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इस बाबत पूछने पर उमानंद कौशिक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व वहां पर दुर्गा मंदिर टूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि उनपर निराधार आरोप लगाए गए हैं और मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति को वह जानते तक नहीं हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव