Childrens Day पर तेजी से वायरल हो रहा है बंदर और बत्तख के बच्चों का अनोखा Video, लोग कर रहे तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल दिवस पूरे देश में एक मनमोहक अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोगों बेहस पसंद कर रहे है।

Viral Video: आज पूरा देश 'बाल दिवस' मना रहा है। बाल दिवस पूरे देश में एक मनमोहक अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोगों बेहस पसंद कर रहे है।  वायरल हो रहे इस वीडियो में इंसानों की तरह जानवरों में भी एक प्यार सी दोस्ती देखने को मिल रही है, जिसमें एक बंदर और बत्तख के बच्चों के बीच प्यार और मस्ती नजर आ रही है, जिसे देखने पर लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

ये भी पढ़ें- सस्ते में बिक रहा स्पेन का यह पूरा का पूरा गांव, कीमत महज 2 करोड़ रुपए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो आईएफएस अधिकारी  सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बंदर का बच्चा और कुछ बत्तख के बच्चे नजर आ रहे हैं, जो एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बंदर आगे-आगे भाग रहा है और बत्तख उसके पीछे दौड़ रही हैं। यही नहीं, वो उसके साथ खेलती भी नजर आ रही हैं। सारी बत्तख उसी से चिपक कर सोते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो के एक सीन में तो सारे एक दूसरे पर लदे हैं और गहरी नींद में सो रहे हैं। इस वीडियो को अब तक एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Indian Army के जवानों ने 'काला चश्मा' पर किया जबरदस्त डांस, Video देख हो जाएंगे दंग

टॉप न्यूज