Indian Army के जवानों ने 'काला चश्मा' पर किया जबरदस्त डांस, Video देख हो जाएंगे दंग
सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये डांस जवानों ने बर्फ की पहाड़ियों पर किया है।
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अक्सर वायर होते रहते हैं। हालांकि काला चश्मा गाना बहुत ही ज्यादा हिट होने के बाद वह वायरल होता रहा है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अक्सर वायर होते रहते हैं। हालांकि काला चश्मा गाना बहुत ही ज्यादा हिट होने के बाद वह वायरल होता रहा है। इस गाने पर देश-विदेश में लोग डांस करते हुए रील्स और वीडियो बना दिखते हैं। अभी हाल ही में इस वीडियो पर इंडियन आर्मी के जवानों ने जबरदस्त डांस किया है। लोगों को डांस बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये डांस जवानों ने बर्फ पर किया है।
ये भी पढ़ें- सस्ते में बिक रहा स्पेन का यह पूरा का पूरा गांव, कीमत महज 2 करोड़ रुपए
आर्मी जवानों के डांस का यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 'काला चश्मा' फिल्म 'बार बार देखो' का गाना है। फिल्म का यह गाना लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था। देश-विदेश के सभी लोग इस गाने पर रील्स और शॉर्ट्स बना रहे हैं।
थोड़ी मस्ती भी ज़रूरी है
— Shehla J (@Shehl) November 14, 2022
बर्फ़बारी के बीच भारतीय सेना के जवान काला चश्मा गाने पर डांस करते हुए pic.twitter.com/ILSPLXEG87
इंडियन आर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मौज मस्ती भी करते हैं। देश के जवानों का ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Manipur: मोइरंगथेम लोया ने 300 एकड़ बंजर भूमि को जंगल में बदला
