बरेली: 17 को लखनऊ जाएंगे बिजली अधिकारी और कर्मचारी, करेंगे कार्य बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की नोटिस प्रबन्धन को भेज दी है।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर 17 नवंबर को लखनऊ जाएंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर 29 नवंबर से

 

 

 

 

 

बरेली, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर 17 नवंबर को लखनऊ जाएंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर 29 नवंबर से बिजली अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की नोटिस प्रबन्धन को भेज दी है।

 ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, तेल गिरने से कारों को पहुंचा नुकसान

जनजागरण कार्यक्रम के दौरान महासचिव उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ इंजीनियर जितेंद्र गुज्जर ने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के स्वेच्छाचारी रवैये से ऊर्जा निगमों को हो रही आर्थिक क्षति एवं ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय को समाप्त करने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन उसका समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदेश संरक्षक डीके मिश्र ने बताया कि 29 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने से पहले संघर्ष समिति के सभी घटक श्रम संघों /सेवा संगठनों की केन्द्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य 17 को लखनऊ में शक्ति भवन मुख्यालय पर शांतिपूर्वक सामूहिक सत्याग्रह व विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया की 28 तक प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस व सभाओं से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति गौरव शर्मा ने बताया की 17 नवंबर को बरेली क्षेत्र से सैकड़ों बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी घटक संगठन के प्रमुख सदस्य लखनऊ शक्ति भवन पहुंच कर सत्याग्रह प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इस मौके पर लखनऊ से आए राजीव सिंह अध्यक्ष अभियंता संघ, जीतेंद्र सिंह गुर्जर महासचिव अभियंता संघ,रणवीर सिंह उपाध्यक्ष मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजय द्विवेदी कोषाध्यक्ष अभियंता संघ, दीपक चतुर्वेदी,शैलेंद्र सिंह, के एस रावत महामंत्री बिजली कर्मचारी संघ ,संतोष कुमार प्रदेश उपमहामंत्री बिजली कर्मचारी संघ एवं अन्य विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, अनुज गुप्ता, गौरव शुक्ला,आशीष कौशल,आनंद बाबू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें- बरेली: विद्यार्थियों की जान से खेल रही है डग्गामार बसें, पुलिस प्रशासन बेखबर

संबंधित समाचार