लखनऊ: बाल दिवस के मौके पर एसएसबी ने बेटियों को किया जागरुक
अमृत विचार लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय गोमती नगर लखनऊ की ओर से बाल दिवस के अवसर पर रत्न संजय मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्र महाराजगंज की 11 बालिकाओं को प्लान इंडिया (एनजीओ) के माध्यम से बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी के उप महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने की।
प्लान इंडिया (एनजीओ) की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में गांव की बालिकाओं को जागरूक व उनको अपनी टीम में सम्मिलित कर उद्देश्य को सार्थक करते हुए बालोकाओं को समूह से जोड़ा | साथ ही इनके माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल श्रम, शिक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में बालिकाओं को एवं उनके परिवार सदस्यों को समझाना तथा उनके महत्व के बारे में जागरूक किया किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप-महानिरीक्षक के सामने शालिनी तिवारी, रुपाली, प्रिति, रोहिनी रोहनियाल व काजल जयसवाल बालिकाओं ने अपने विचार और अनुभव को व्यक्त किया।
सशस्त्र सीमा बल की महिला कार्मिकों द्वारा बालिकाओं को फोर्स (सीएपीएफ) में भर्ती होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करके बालिकाओं को जागरूक किया जाता है। इस दौरान उप महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने कहा की सीमावर्ती क्षेत्र में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग दिया जाता है और भविष्य में भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के उप महानिरीक्षक महेश कुमार, उप कमांडेंड प्रकाश चन्द्र रतूड़ी, उमेश कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, रामायण मिश्रा, प्रसून शुक्ला, जिला समन्वयक व अन्य बालिकाएं उपस्थित रही।
