बरेली: गांधी उद्यान में म्यूजिकल फाउंटेन की धुन पर कर सकेंगे जॉगिंग
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांधी उद्यान में आने जाने वाले लोग अब म्यूजिकल फाउंटेन की धुन पर जॉगिंग कर सकेंगे। साथ ही सोलर ट्री से मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही सेहत की जानकारी के लिए हेल्थ एटीएम भी लगाया जाएगा। गुरुवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांधी उद्यान में आने जाने वाले लोग अब म्यूजिकल फाउंटेन की धुन पर जॉगिंग कर सकेंगे। साथ ही सोलर ट्री से मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही सेहत की जानकारी के लिए हेल्थ एटीएम भी लगाया जाएगा। गुरुवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने मौके का निरीक्षण किया।
अंग्रेजों के जमाने से सुप्रसिद्ध कंपनी बाग(बदला नाम गांधी उद्यान) पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संगीत की धुन सुनाई देगी। इसमें एक म्यूजिकल फाउंटेन लगने जा रहा है। इससे लोगों का मनोरंजन होगा। मधुर संगीत के साथ सभी के लिए वाकिंग फाउंटेन की भी सुविधा होगी। इससे लोग अपनी आवाज में गीत गा सकते है। फव्वारा का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें रंगबिरंगी लाइटें लगाइ जाएंगी।
जो शाम ढलते लोगों को आर्किषत करेंगी। अभी तक शहर में निगम के किसी भी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कार्य को तेजी से करने के लिए नगरायुक्त ने म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए हैं। 80 लाख रुपये का म्यूजिक सिस्टम और हेल्थ एटीएम लगने जा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक संजय सिंह चौहान ने बताया कि लोगों को मॉर्निंग वॉक में अब म्यूजिक भी सुनाई देगा और वे सोलर ट्री से अपना मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। अपने आप में नए तरीके का होगा। प्रयास किया जा रहा है कि इसे खास तरीके से बनाया जाए। लोगों की सुविधाओं को विकसित करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से गांधी उद्यान को संवारने के लिए आगे भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बड़े शहरों के आधुनिक पार्कों की सुविधा मुहैया कराने को लेकर कुछ कंपनियों से वार्ता की जा रही है।
