लखनऊ : सगे पिता ने ही कई बार लूटी नाबालिग बेटी की अस्मत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुडम्बा के शिवानी विहार कॉलोनी में मानवता हुई शर्मसार, दुष्कर्म आरोपी पिता गिरफ्तार

अमृत विचार, लखनऊ। सगे पिता ने पत्नी की अनुपस्थिति में अपनी ही नाबालिग बेटी (14) की अस्मत लूट ली। वो भी एक बार नहीं, बल्कि चार-चार बार। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता मूलरूप से हरदोई जिले की रहने वाली है। 

मां के अलग होने के बाद से ही वहशी बन गया पिता 

मामले की जानकारी देते हुए गुडम्बा कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दुष्कर्म आरोपी पिता पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। आरोपी पिता शराब का लती है। शराब पीकर अक्सर घर में मारपीट करता था। इसके कारण करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पीड़िता की मां और पिता का झगड़ा हुआ और मां अलग रहने लगी। इसके कुछ माह बाद ही पिता वहशी बन गया। पीड़िता का आरोप है कि हरदोई स्थित घर में भी पिता दो बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। 


बचने के लिए ननिहाल आई किशोरी तो पीछे-पीछे पहुंच गया आरोपी पिता

पीड़ित किशोरी ने बताया कि पिता की करतूत से तंग आकर वह लखनऊ के गुडम्बा में शिवानी विहार स्थित अपने ननिहाल आ गई। कुछ दिनों के बाद आरोपी पिता भी पीछे-पीछे पहुंच गया और जबरन घर वापस ले जाने लगा।

किशोरी के अनुसार गत 10 नवंबर को आरोपी पिता ने ननिहाल में उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद 11 नवंबर को घर वापस ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में एक बार फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता वहां से भाग निकली और गुडम्बा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

संबंधित समाचार