लखनऊ: दिव्यांग बच्चों ने जाना समावेशी शिक्षा का महात्व, सीएमओ ने किया उत्साहवर्धन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में बाल दिवस 14 नवंबर के मौके पर दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। राजकीय जुबिली कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप लखनऊ सीएमओ ने डॉ मनोज अग्रवाल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम आयोजक व जिला समन्वयक संतोष मिश्रा ने बताया कि  बच्चों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें आकाश, अमरेश, अरविंद शर्मा, मीनू तिवारी ने समर्थ मोबाइल ऐप और समावेशी शिक्षा के सभी कार्यक्रमों गतिविधियों के बारे में बताया गया। वहीं एसआरजी सुनीता तिवारी की ओर से लर्निंग आउटकम्स के बारे में बताया गया दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा उनके विभाग में चल रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 

कार्यक्रम के मौके पर  जिला समन्वयक संतोष मिश्र ने भी सभी स्पेशल एजुकेटर, एआरपी, दिव्यांग बच्चों के अभिभावक एवं नोडल टीचर्स द्वारा क्षेत्र के अनुभवों को साझा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज चिनहट एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता दिव्या गुप्ता बच्चों का हौसला बढ़ाया। 

संबंधित समाचार