पीलीभीत: सांसद वरुण गांधी के ट्वीट के बाद एक्शन, फर्म संचालक पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर बीके कंस्ट्रक्शन के मालिक पर की कारवाई

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदार पर आखिरकार शिकंजा कस गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसके बाद सांसद वरुण गांधी को

पीलीभीत, अमृत विचार सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदार पर आखिरकार शिकंजा कस गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसके बाद सांसद वरुण गांधी को ओर से किए गए ट्वीट के बाद शासन स्तर तक खलबली मची और एक दिन पहले बी के कांस्ट्रेक्शन को ब्लैक लिस्ट किया गया और अब दूसरे ही दिन कोतवाली में फर्म संचालक पर आरईएस के अफसरों से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गईं है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मुझे राजनीति की नहीं, अगली पीढ़ी की चिंता- सांसद वरुण गांधी

मामला पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र का हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भगवंतापुर गांव को जाने वाली सड़क बनवाई जा रही थीं। इस सात किलोमीटर की सड़क का निर्माण करीब 3.81 करोड़ रूपए से होना था। इसका ठेका बीके कांस्ट्रक्शन को मिला था। सड़क का निर्माण कराया गया। इस सड़क के निर्माण में खेल उस वक्त उजागर हुआ जब एक ग्रामीण ने हाथो से सड़क उखाड़ दी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे पहले तो ज़िम्मेदार छिपाते रहे और एक दिन पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया।

उनके ट्वीट पर सत्ता के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी थीं। शासन तक खलबली मची और डीएम प्रवीण कुमार ने रविवार को बीके कांस्ट्रेक्शन को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति कर शासन को रिर्पोट भेज दी थीं। दो अवर अभियंताओं पर भी कारवाई की तलवार लटक गई थीं। इस मामले में दूसरे दिन सोमवार रात एक्शन हुआ। आरईएस के अफसरों की ओर से तहरीर कोटवाली पूरनपुर में दी गई। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

सोमवार देर शाम मामले में सहायक अभियंता शैलेंद्र चौधरी की ओर से तहरीर प्राप्त हुईं। इसके आधार पर बीके कांस्ट्रेक्शन की प्रोप राइटर बरूणा कुमारी के खिलाफ धारा 283, 418, 431 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कारवाई की जाएगी-अशोक पाल, कोतवाल पूरनपुर।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: तालाब में फूल लेने उतरे तीन मासूमों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार