बहराइच : जन्म देने वाली मां ने फेंका, ग्रामीण ने अपनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत मटेरा में स्थित सलरी बाग स्थित है। बाग में लगे पुआल के ढेर में किसी अज्ञात महिला ने बेटी को जन्म देने के बाद उसे पुआल के ढेर में दबा दिया। इसके बाद फरार हो गई। नवजात के रोने की आवाज पाकर कुछ लोग पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। एक ग्रामीण ने नवजात बेटी को अपना लिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा में पलरी बाग स्थित है। जिसमें पुआल का ढेर लगा हुआ है। किसी महिला ने नवजात बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे पुआल के ढेर में दबा दिया। फिर महिला चली गई। सोमवार रात नौ बजे के आसपास पुआल के ढेर से रोने की आवाज आई तो लोग मौके पर पहुंचे।

नवजात को गांव निवासी एक महिला ने उठाया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने बेटी को अपनाने की बात कही। जिस पर बेटी को उसके सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुआल के ढेर में नवजात के मिलने पर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित समाचार