बरेली: महिलाओं ने ऑनलाइन मनाई हरियाली तीज
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते हरियाली तीज को लेकर शहर में होने वाले कार्यक्रम रद्द रहे। महिलाओं ने पहली बार इस पर्व को मनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लिया। तीज पर वीडियो कॉल के जरिए गीत-संगीत का कार्यक्रम किया गया। इनरव्हील क्लब द्वारा पहली बार हरियाली तीज के मौके पर ऑनलाइन व्यवस्था …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते हरियाली तीज को लेकर शहर में होने वाले कार्यक्रम रद्द रहे। महिलाओं ने पहली बार इस पर्व को मनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लिया। तीज पर वीडियो कॉल के जरिए गीत-संगीत का कार्यक्रम किया गया।
इनरव्हील क्लब द्वारा पहली बार हरियाली तीज के मौके पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। यह जानकारी अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने दी।
उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में महिलाएं वीडियो कॉल से एक दूसरे से जुड़ी और गीत संगीत का कार्यक्रम किया हैं। हर साल तीज को लेकर उत्साह बना रहता है, लेकिन इस बार कोरोना का काला साया इस पावन पर्व पर भी पड़ गया है। महिलाओं ने मल्हार और सावन के गीतों से समां बांध दिया। इस अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई और श्रृंगार और प्रश्र उत्तर राउंड्स के आधार पर विजेता का चुनाव किया गया।
तीज क्वीन पूजा अग्रवाल को चुना गया। सचिव रितु अग्रवाल ने कहा कि कैसी भी परिस्थिति आए हमारा पूरा प्रयास रहता है कि सभी अवसर मिल जुलकर मना सकें। समाज सेवा के साथ साथ इस तरह के आयोजन क्लब निरंतर करता रहता है। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है और परिस्थितियों के अनुरूप होने पर पुरुस्कार भी विजेताओं को क्लब द्वारा दिए जाएंगे।
वेबिनार में तीज क्वीन और सर्वश्रेष्ठ सावन गायिका को चुना गया। इस अवसर पर निर्णयाको ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान अंशु अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, सपना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति खंडेलवाल, सलोनी अग्रवाल,मीरा अग्रवाल,सुरक्षना गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
