म्यूजिक की बीट पर चूहे भी लगाते हैं ठुमके, यकीन ना हो तो देखें Video
वैज्ञानिकों का कहना है कि जब चूहों के सामने लेडी गागा, माइकल जैक्शन जैसी हस्तियों के गाने बजाए गए, तो चूहे इंसानों की ही तरह गाने के हर बीट पर सिर हिलाकर रिस्पॉन्ड किया।
Viral Video: क्या आपको पता है कि इंसानों की ही तरह चूहे भी संगीत की धुन सुनकर थिरकने लगते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब चूहों के सामने लेडी गागा, माइकल जैक्शन जैसी हस्तियों के गाने बजाए गए, तो चूहे इंसानों की ही तरह गाने के हर बीट पर सिर हिलाकर रिस्पॉन्ड किया।
— vid_tele (@vid_tele) November 11, 2022
साइंस एडवांसेज नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 10 चूहों के लिए चार अलग-अलग टेम्पो में गाने बजाए। उन्होंने पाया कि चूहों ने इंसानों की तरह ही अपने सिर को 120 और 140 बीट्स प्रति मिनट के बीच संगीत के साथ अच्छे तरीके से सिंक्रोनाइज किया. चूहों के सिर की गति को मापने के लिए वायरलेस एक्सेलेरोमीटर लगाए गए थे।
शोधकर्ताओं ने लेडी गागा के बॉर्न दिस वे, क्वीन्स के वन बाइट्स द डस्ट, डी मेजर में दो पियानो, माइकल जैक्शन के गाने और अमेरिकी पॉप रॉक बैंड मरून 5 के गाने बजाए थे।
ये भी पढ़ें : Manipur: मोइरंगथेम लोया ने 300 एकड़ बंजर भूमि को जंगल में बदला
