Kanpur News : HBTU में लगेगा स्टार्टअप का मेला, देश भर के कई संस्थानों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनवर्सिटी (एचबीटीयू) में स्टार्टअप मेला लगेगा। इसमें देश भर के कई संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें 100 स्टार्टअप को चुना जाएगा। स्कूलों के छात्र भी शामिल रहेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) में दो दिवसीय स्टार्टअप मेला लगने जा रहा है, जहां उद्यमिता विकास, स्वरोगजार और कंपनी तैयार करने के टिप्स दिए जाएंगे। देश के नामी स्टार्टअप करने वाले शामिल होंगे। वह अपने सफर की शुरूआत को न सिर्फ साझा करेंगे, बल्कि लोगों को आने वाली कठिनाईयों से रूबरू कराएंगे।
विश्वविद्यालय में कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं के बीच स्टार्टअप का मुकाबला होगा। वे अपने आइडिया और उद्यमिता विकास को सबके सामने प्रस्तुत करेंगे। सबसे बेहतर 100 स्टार्टअप को पुरस्कृत करने के साथ ही उन्हें कंपनी तैयार करने तक ले जाया जाएगा।
इस मेले में कई कंपनियों के स्टाल भी लगेंगे। उद्यमिता विकास करने वाली महिलाओं और स्कूली छात्रों को आमंत्रित किया गया है। एचबीटीयू की ओर से मुकाबले के लिए पंजीयन शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तारीख 15 नवंबर निर्धारित की गई है।
कुलसचिव प्रो. नीरज सिंह ने बताया कि स्टार्टअप एग्रीटेक एंड रुरल टेक्नोलॉजी, फूड एंड ब्रेवजेस, ऑटोमोबाइल, लो कॉस्ट वेस्ट हाउसिंग सॉल्यूशन, हेल्थ केयर, वेस्ट मैनेजमेंट, कॉस्मेटिक, रोबोटिक्स, टेक्सटाइल्स आदि क्षेत्र में स्टार्टअप की प्लानिंग बतानी पड़ेगी। यह आयोजन 26 और 27 नवंबर को चलेगा। मुख्य अतिथि का नाम फाइनल हो रहा है।
मनिंदर भट्टर के संगीत का चलेगा जादू
अंतिम दिन गीत और संगीत के नाम रहेगी। बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मनिंदर भट्टर के गीतों की महफिल सजेगी। कई अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। लाफ्टर शो और कवि सम्मेलन के आयोजन की योजना बनाई जा रही है।
