बहराइच: कृष्णावती ने ली प्रधान पद की शपथ, रिकाउंटिंग में मिली थी जीत
शिवपुर, बहराइच। पुनर्मतगणना में जीत दर्ज कर खैरा धौकल की ग्राम प्रधान बनी कृष्णावती ने मंगलवार को शिवपुर में शपथ लिया। मालूम हो कि बीते सप्ताह कोर्ट के आदेश पर हुई दोबारा मतगणना में तत्कालीन प्रधान रहीमा को 30 मतों से हार मिली थी।
खबर के मुताबिक शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत के चुनाव में खैरा धौकल की प्रधान रहीमा निर्वाचित हुई थी। बाद प्रतिद्वंदी रही कृष्णावती ने रिकाउंटिंग के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसका बीते दस नवम्बर को कड़ी सुरक्षा के बीच पुनः मतगणना संपन्न कराई गई।
जिसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान रहीमा को 30 मतो से प्रतिद्वंदी कृष्णावती ने मात दे दी।पुनः मतगणना में कृष्णावती को 639 रहीमा 609 मत प्राप्त हुए।कृष्णावती ने विधि विधान से शिवपुर ब्लाक मुख्यालय पहुंच मंगलवार को एडीओ कोऑपरेटिव विनीत कुमार सिंह, एडीओ पंचायत विकास श्रीवास्तव की मौजूदगी में सत्य निष्ठा की शपथ ली।
