अयोध्या: कथा के आखिरी दिन खेली फूलों की होली, भंडारे का हुआ आयोजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम परिसर स्थित लेडीज क्लब में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस दौरान कथावाचक हितेंद्र कृष्ण महाराज (श्रीधाम वृंदावन वाले) का भक्तों ने आशीर्वाद भी लिया।

आयोजनकर्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता (मोहन स्वीट्स) ने बताया कि सात दिन तक भगवान की भक्ति में लीन होने का जो आनंद भक्तों को मिला है। वह शायद कभी प्राप्त नहीं हो सकता था। अंतिम दिन कथा के दौरान हितेंद्र कृष्ण ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। इस दौरान पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो उठे। 

उन्होंने कहा कि एक सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी जाते हैं। प्रहरियों की बात सुनकर सुदामा अपने मित्र से बिना मिले ही लौटने लगते हैं। तभी एक द्वारपाल की बात सुनकर भगवान कृष्ण नंगे पांव ही दौड़े चले आते हैं और अपने मित्र को रोककर सुदामा को रोककर गले लगा लिया। मयूर नृत्य और बृज की फूलों की होली भी खेली गई।

संबंधित समाचार