चित्रकूट: शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी प्रयागराज जोन की सभी टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। पुलिस लाइन में मंगलवार से 25वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक को सेरेमोनियल गारद ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

पुलिस महानिदेशक ने अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन प्रयागराज पुलिस अलार्म एफीशियंसी रेस एवं रायफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने टीमों के कैप्टनों से परिचय लिया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने अपर पुलिस महानिदेशक को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन केशव शिवहरे ने किया।

इस अवसर पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर भास्कर वर्मा, सीओ मऊ शीतला प्रसाद पांडेय,  प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय में आए हुए लोगों की शिकायतें सुनीं और इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठों का भी मुआयना किया।

संबंधित समाचार