अयोध्या: भाकियू ने पंचायत कर सौंपा किसानों की समस्याओं का ज्ञापन
अमृत विचार, भेलसर/ अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने रुदौली तहसील प्रांगण में पंचायत कर किसानों की समस्याओं को लेकर सात सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी वीरेश कुमार को सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष रविशंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल किये जाने, तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराये जाने, सरकारी नलकूपों के तारों को ठीक करवाने, तालाबों को कब्जा मुक्त कराने, ग्राम सरैठा में वाटर टैंक की मरम्मत व नाली दुरुस्त कराने की मांग की।
भोला ने बताया कि पंचायत में मीना यादव को महिला ब्लाक सचिव व रामा देवी को मौर्या को ग्राम अध्यक्ष, वेद प्रकाश गौतम को मवई ब्लाक का सचिव मनोनीत किया गया।
