मैनपुरी उपचुनाव: सपा ने घोषित की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, चाचा शिवपाल भी करेंगे कैंपेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की चुनावी राह आसान करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शिवपाल सिंह यादव का भी नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। इस बात की जानकारी सपा ने ट्वीट करके दी है। सपा के स्टार प्रचारकों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपल यादव, आजम खान, शिवपाल यादव, व जया बच्चन समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है।    

बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज शाक्य को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और शिवपाल यादव के करीबियों में उनका नाम गिना जाता रहा है। उन्हें पिछले दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया था।

संबंधित समाचार