बहराइच: तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज लेखपालों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मोतीपुर, बहराइच। तहसील मोतीपुर के तहसीलदार की कार्यशैली से मंगलवार को लेखपाल नाराज हो गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले मंगलवार को तहसील मिहींपुरवा में लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
6.jpg)
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और मंत्री लाल बहादुर शुक्ला की अगुवाई में लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए कहाकि जब से तहसीलदार आए हैं, तब से किसी न किसी मामले में उत्पीडन किया करते हैं। जिससे मनोबल से काम कर रहे लेखपाल हताश हैं।
सभी ने मामले की जांच कर तहसीलदार पर कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग की। कार्य बहिष्कार कर लेखपाल संघ ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंशराज, बृजलाल चौरसिया, धर्मेद्र कुमार वर्मा, रवि वर्मा, राम अकबाल समेत अन्य शामिल रहे।
