लखनऊ: खतौली सीट पर आरएलडी का समर्थन करेंगे चंद्रशेखर रावण
जयंत चौधरी ने मदन भैया को बनाया उम्मीदवार
लखनऊ, अमृत विचार। खतौली उपचुनाव से जुडी बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार उपचुनाव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने अपनी आजाद समाज पार्टी की ओर से खतौली विधानसभा सीट पर जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के कैंडिडेट को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
बताते चलें कि खतौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मदन भैया को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को कैंडिडेट बनाया है। हालांकि चंद्रशेखर रावण और समाजवादी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। आरएलडी और सपा ने यहां संयुक्त उम्मीदवार उतारा है। हालांकि चुनाव से पहले ही आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया का विरोध शुरू हो गया है।
