बहराइच: वेतन के लिए मंडलायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। मंडल के चार जनपदों की महिला मेट मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंची। यहां पर सभी ने वेतन और काम दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने मंडलायुक्त और मनरेगा के मंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया। मनरेगा महिला मेट ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले मंगलवार को बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में तैनात महिला मेटर गोंडा कमिश्नर कार्यालय पहुंची।

यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ननकन्नी मिश्रा की अगुवाई में सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बहराइच जनपद की जिलाध्यक्ष ममता निषाद ने प्रदर्शन में कहा कि सभी महिला मेट की तैनाती एक वर्ष पूर्व की गई थी। लेकिन अभी तक किसी को एक दिन का भी मानदेय नहीं दिया गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि न सभी को वेतन मिल रहा है और न ही काम दिया जा रहा है।

प्रदर्शन को मंडल उपाध्यक्ष आशा श्रीवास्तव, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष जाफरीन बानो, बलरामपुर की सुमन शुक्ला ने भी संबोधित किया। धरने के दौरान मनरेगा के डीसी और मंडलायुक्त के प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष उमा मिश्रा, जिला सचिव गीता श्रीवास्तव, मुन्नी देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार