बहराइच: उद्घाटन के बाद से कमरे में हुई कैद हेल्थ एटीएम मशीन, बाहर से जांच कराना बनी मजबूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में चार दिन पूर्व विधायक और सीएमओ ने एटीएम मशीन का उद्घाटन किया था। उस दिन मशीन का संचालन हुआ। उसकी सुबह से ही मशीन को कमरे में कैद कर दिया गया। ऐसे में एक सैंपल से 50 प्रकार की जांच योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है।

जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत जांच उपलब्ध हो, इसके लिए एटीएम हेल्थ मशीन की स्थापना की जा रही है। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एटीएम हेल्थ मशीन की स्थापना हुई। जिसका उदघाटन विधायक सुभाष त्रिपाठी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने की थी। उस दिन पूर्व एटीएम हेल्थ मशीन का संचालन पूरे दिन हुआ था।

इसके बाद एटीएम हेल्थ मशीन को सीएचसी परिसर में बाहर कमरे में बंद कर रख दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि ऐसे में किस तरह गरीबों को एक सैंपल पर 10 मिनट में जांच प्राप्त हो सकती है। एटीएम हेल्थ मशीन से एक सैंपल से 50 प्रकार की जांच उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिल सकती है। मालूम हो कि सीएचसी में लगा एक्सरे मशीन भी तकनीकी खराबी के चलते बंद पडा है।

कर्मचारी की है कमी
एटीएम हेल्थ मशीन को बाहर के कमरे में रखा गया है। इसका मुख्य कारण कर्मचारी का न होना है। जल्द ही एटीएम हेल्थ मशीन की स्थापना अस्पताल परिसर में अंदर की जाएगी। जिससे इसका संचालन अंदर के कर्मचारियों से कराया जा सके ... डॉ. विकास वर्मा सीएचसी अधीक्षक। 

संबंधित समाचार