बरेली: दबंग ने ऑफिस में घुसकर अपहरण करने की दी धमकी, युवती ने SSP से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में ऑफिस में घुसकर दबंग ने वहां के स्टाफ से अभद्रता की और फिर बाद में वहां काम करने वाली युवती को उठा ले जाने की धमकी दी। अब मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। आशीष यादव का कृष्णा कांप्लेक्स एचडीएफसी बैंक के पास ऑफिस है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कोहरे में यात्रियों के लिए नहीं होगी परेशानी, रात में भी होगा बसों का संचालन

उनका टाई अप एफसीपीएल कंपनी सिविल लाइंस के साथ में है। आशीष ने बताया कि 8 सितंबर की दोपहर में ऑफिस में हाफिजगंज का रहने वाला एक दबंग शराब पीकर घुस गया और उसने वहां काम करने वाले स्टाफ के साथ अभद्रता की। बाद में उसने ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की को उठा ले जाने की धमकी भी दी, और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की बात कहीं।

पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब आशीष यादव ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दंपति को ब्लैकमेल कर मांगी 15 लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार