बरेली: कोहरे में यात्रियों के लिए नहीं होगी परेशानी, रात में भी होगा बसों का संचालन

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी में कोहरा पड़ने के बाद भी रात में रोडवेज बसों का संचालन बंद नहीं होगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं अधिक कोहरा होने पर बसों के समय में बदलाव किया जा सकता है। कोहरे से बचने के लिए सभी बसों में फॉग लाइटें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, मौत 

रात में अधिक कोहरा होने की वजह से रोडवेज के बसों के संचालन को लेकर अधिकारी रणनीति बना रहे हैं। जिसमें यात्रियों के हिसाब से बसों के संचालन की बात कही जा रही है। अधिक कोहरा होने पर रात में यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।

दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों के आने जाने के लिए अलग से समय सारणी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। घने कोहरे में रोडवेज प्रशासन के सामने सुरक्षित बसों को चलाना बड़ी चुनौती होती है। इस वजह से सभी बसों में समय रहते फाग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

वही लंबे रूट पर जाने वाली बसों को रात में भी रूट पर भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सर्दी में रात में बसों में यात्रियों की संख्या में कम हो जाती है। ऐसे में यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही बसों का संचालन किया जाएगा। इस मामले में एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि सर्दी में बसों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही नई समय सारणी जारी की दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी को सात माह भी नहीं हुए दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, पिता ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार