गोरखपुर में पिता ने दो बेटियों संग फंदा लगाकर दी जान, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घोसीपुरवा इलाके क्षेत्र में जितेन्द्र श्रीवास्तव (42) अपने कमरे में और बगल के कमरे में उनकी पुत्रियों मान्या (16) तथा मानवी (14) का शव पंखे की कुन्डी में लटका मिला।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले जितेन्द्र की पत्नी की मृत्यु कैंसर की बीमारी से हो गयी थी जिससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार जबरदस्त आर्थिक तंगी का शिकार था और कर्ज से जूझ रहा था। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गयी है।

दोनों बेटियां पढ़ाई में थी होनहार
आवास विकास कालोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी में मान्या कक्षा नौ व मानवी कक्षा सात में पढ़ती थी। प्रधानाध्यापिका निवेदिता कौशिक ने बताया कि दोनों बहनें बहुत ही मेधावी थीं। बाल दिवस पर सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा के बाद स्कूल में अवकाश कर दिया गया। शोक में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेगा।

संबंधित समाचार