लखनऊ वासियों की राह आसान होगी,जल्द ही जाम से मिलेगी निजात-राजनाथ सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अमृत विचार लखनऊ । तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  मंगलवार को ऐशबाग सुदर्शन पुरी धानुक बस्ती में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने लखनऊ में पूरा हो चुके और चल रहे विकास कार्यो की जानकारी देने के साथ नये कार्यों के लिए सुझाव मांगा  ।राजाजीपुरम सी ब्लॉक क्षत्रिय लान में क्षेत्रीय जनकल्याण समितियों के साथ भी संवाद कर सुझाव प्राप्त किया । 

लोगों से संवाद के दौरान राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ में 17 ओवर ब्रिज स्वीकृती दी गयी थी जिसमे 7 ओवरब्रिज शुरु हो चुके हैं। नये ओवरब्रिज से लोगों की राह आसान हुयी है। लोग कम समय में आवागमन कर रहे हैं। लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार लगातार ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा 104 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का कार्य पूरा होने के बाद लोग लखनऊ के चारों दिशाओं से शहर में प्रवेश कर सकेंगे ।

लोगों को शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त 1300 करोड़ रुपए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए स्वीकृत हुआ है और उसके बनने से दुनिया भर के लोग जब यहां आएंगे और रुकेंगे तो रोजगार में वृद्धि होगी और सभी की आय बढ़ेगी। ब्रह्मोस मिसाइल हिंदुस्तान में बनेगी तो दिल्ली के अलावा लखनऊ में उसका निर्माण होगा और जिसकी स्थापना इकाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और आगामी तीन चार साल में ब्रह्मोस निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा ।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की ब्रांच लखनऊ में लाना चाहता हूं जिसके लिए लखनऊ में 3 से 4 एकड़ जमीन चाहिए है जो कि लखनऊ में नहीं मिल पा रही है तो उन्नाव में कार्य किया जा रहा है। ऐशबाग सुदर्शन पुरी में क्षेत्रीय निवासियों ने एक कम्युनिटी हॉल की मांग की गई थी जिसको रक्षा मंत्री के सीएसआर फंड के माध्यम से निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

हैदर कैनाल के ऊपर पुल बनवाने की मांग, क्षेत्र में ऑडिटोरियम और राजाजीपुरम से नींबू पार्क ओवर ब्रिज में साइड कनेक्टेड ब्रिज की क्षेत्रवासियों ने मांग की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया,महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला ,विधायक प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पहले ह​थियार मगांने के लिए 900 करोड़  का एक्सपोर्ट होता था अब  20,000 करोड़ 
2014 और 2019 में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व कोर कमेटी की ओर से जो घोषणा पत्र बनाया गया उसको उठा कर देखिए तो एक भी ऐसी घोषणा नहीं है जिसको केन्द्र सरकार पूरा नहीं कर रही हो राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से समीक्षा के आधार पर स्टेटमेंट जारी किया गया कि कोरोना से निपटने के लिए विश्व में सबसे अधिक कहीं कार्य भारत में हुआ है । कोरोना प्रबंधन की सराहना हुई है। जब मैं रक्षा मंत्री बना तब रक्षा मंत्रालय सारा हथियार, बंदूक, रायफल हम लोग विदेशों से मंगाते थे। 900 करोड़  का एक्सपोर्ट होता था लेकिन आज हम लोग 18 से 20,000 करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। 

आवास पर जनप्रतिनि​धियों से की मुलाकात 
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन प्रातः अपने दिलकुशा आवास पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं  से भेंट की। लखनऊ  में नये कार्य कराए जाने की मांग संबंधी पत्र सौंपे।

संबंधित समाचार