ग्रेटर बरेली बसाने को आठ गांवों की भूमि अधिग्रहण को कमेटी गठित, कवायद हुई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमेटी के डीएम अध्यक्ष बने, वीसी और एसडीएम सदर (परियोजना प्रशासक) सदस्य बने

बरेली, अमृत विचार। गांव भी शहर की तरह विकसित किए जा रहे हैं। धूल-मिट्टी और गाड़ियों के शोर-शराबे से बढ़ते प्रदूषण और सकरी गलियों से कुछ अलग शहर बसाने की तैयारी तेज हो गई है। 15 साल पहले जिस रामगंगा नगर परियोजना की नींव रखी गई थी, उसके विकसित होने के साथ बीडीए ग्रेटर बरेली बसाने की कुछ माह पहले जो तैयारी शुरू की, उसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सरकारी कार्य में डाली बाधा, तुलसी नर्सिंग होम पर FIR

ग्रेटर बरेली आठ गांवों की भूमि अधिग्रहण कर बसाने की तैयारी है। इन गांवों की भूमि अधिग्रहण करने की अड़चनें दूर करने के बाद कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी ही भूमि अधिग्रहण के लिए दर निर्धारित करेगी। कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष बनाए गए।

बीडीए वीसी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/ जिला प्रबंधक, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर (परियोजना प्रशासक), सब रजिस्ट्रार (प्रथम) को सदस्य बनाया है और अधिशासी अभियंता बीडीए को आमंत्रित सदस्य और सचिव को सदस्य सचिव बनाया है।

इन गांवों की भूमि होगी अधिग्रहण
ग्राम कचौली, कंथरी, अहरोला, माेहनपुर उर्फ रामनगर, नवदिया झादा, बालीपुर अहमदपुर, इटौआ बेनीराम और डोहरिया।

भूमि अधिग्रहण को दर निर्धारित वाली बैठक टली
आठ गांवों के भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय की जाने वाली भूमि की दर निर्धारित करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया। गठित कमेटी की भूमि की दर निर्धारित करेगी। इस संबंध में बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने 14 नवंबर को ही पत्र जारी किया था। अगली बैठक के संबंध में कोई तारीख तय नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंग ने ऑफिस में घुसकर अपहरण करने की दी धमकी, युवती ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार