VIDEO: आज मेरे यार की शादी है...साड़ी पहनकर पहुंचे लड़के, देखते ही दूल्हा-दुल्हन की छूटी हंसी, दे दी प्यार की झप्पी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

वाशिगंटन। कपड़ों को लेकर स्त्री-पुरुष की धारणा तोड़ते हुए अमेरिका में दो लड़के साड़ी पहनकर दोस्त की शादी में पहुंचे। एक लड़का भारतीय था, तो दूसरा अमेरिकी। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका के शिकागो का है, इसमें दो लड़के साड़ी पहनकर बिंदी लगाकर हाथ में हाथ डालकर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों अपने दोस्त की शादी के लिए तैयार हुए थे।

बता दें कि जब दोनों दोस्त शादी में अपना यह अतरंगी फैशन करके पहुंचे तो दूल्हा और दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दुल्हन तो शर्मा गई, लेकिन दूल्हे ने हंसते हुए दोनों को गले लगाया और उनकी हिम्मत की दाद दी। शिकागो के वेडिंग वीडियोग्राफर पैरागॉनफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CkOJCaDNFld/

सोशल मीडिया पर वीडियो की खूब चर्चा
दोनों युवकों के इस फैशन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। कुछ यूजर्स इन्हें देखकर चकित है तो कुछ इनकी हंसी उड़ा रहे हैं। जबकि कई लोग इनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। उनका कहना है कि इन्होंने जेंडर स्टीरियोटाइप तोड़ने की कोशिश की है। 

ये भी पढ़ें :  अमेरिका: तीसरी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप 

संबंधित समाचार