बहराइच : धूप का आनंद लेने सड़क पर आ गया तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। ककरहा रेंज के हसुलिया के निकट बुधवार को एक तेंदुआ धूप का आनंद लेने सड़क मार्ग पर आ गया। कुछ देर तक सड़क पर विचरण करने के बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। दोनों ओर से आने वाले लोग सड़क पर ही रुक कर वीडियो बनाने लगे। हालांकि किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग मंगलवार से ही पर्यटकों के लिए खुला है। हल्की ठंड के बीच धूप भी निकल रही है। धूप का आनंद लेने के लिए वन्यजीव भी जंगल से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को बिछिया बहराइच रूपईडीहा मार्ग पर हसुलिया के निकट जंगल से एक तेंदुआ निकला।

तेंदुआ सड़क मार्ग पर विचरण करते हुए धूप सेंकने लगा। सड़क पर कुछ दूर विचरण करने के बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। तेंदुआ वयस्क था। सड़क के इस पार और उस पार के लोगों ने धूप में विचरण करते तेंदुए का वीडियो भी बनाया। लोग तेंदुए को देख काफी खुश हुए।

संबंधित समाचार