मैनपुरी उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने भरा नामांकन, पहुंचे मुलायम की समाधि स्थल
अमृत विचार, लखनऊ/ मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपुचनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाख्य बुधवार को नामांकन भरने से पहले मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पहुंचे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने दिवंगत नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की।
जिसके बाद उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि मैं जनता का सेवा और किसान का बेटा हूं। चुनाव जीतने के बाद भी आप सभी के बीच में ही रहूंगा।
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य बुधवार की दोपहर एक बजे नामांकन करने वाले थे, मगर उन्होंने 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पर्चा भरा। जबकि, मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा से डिपंल यादव प्रत्याशी है। इस लोकसभा सीट पर सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर मानी जा रही है। यही वजह है कि लोगों की निगाहें मैनपुरी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं।
हालांकि, भाजपा ने शाक्य वोटरों की संख्या को देखते हुए दांव खेला है। बता दें कि जातीय समीकरण के मुताबिक, शाक्य इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, जिसके बाद सपाई चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। वहीं आज भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन कर दिया है।
