बहराइच: महिला किसानों को दिए गए जैविक खेती के टिप्स, बढ़ेगी उपज
अमृत विचार, मुर्तिहा / बहराइच। सहारा महिला संकुल समिति मधवापुर की ओर से बुधवार को शिविर आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र की महिला किसानों को रवी सीजन के विभिन्न बीज वितरण किया गया। साथ ही जैविक खेती के टिप्स बताए।
मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत मधवापुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहारा महिला संकुल समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र की महिला किसान एकत्रित हुईं। कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए रवी सीजन के बीज महिला किसानों को दिया गया। साथ ही महिलाओं को जैविक खेती के टिप्स बताए गए।
अध्यक्ष मंजू देवी और संगीता ने महिलाओं को बीज वितरण किया। इस दौरान संकुल संघ के क्लस्टर कोआर्डिनटर फैज खान,मैनेजर सतेंद्र कुमार भारती, प्रेरक सोनम खान, राजेश कुमार, सीमा देवी, राहुल यादव, पुष्पा देवी समेत अन्य शामिल रहे।
