Gujarat Election: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट की जारी, वाघेला के बेटे को मिला टिकट
महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपनी 37 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बायद विधानसभा सीट से शंकर सिंह वाघेला
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपनी 37 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बायद विधानसभा सीट से शंकर सिंह वाघेला के बेटे को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कहा- आप उम्मीदवार के अपहरण की शिकायत पर होगी ‘उचित कार्रवाई’
ગુજરાત વિધાનસભાની ચૂંટણી માટે કોંગ્રેસ પક્ષના પસંદગી પામેલા સૌ ઉમેદવારોને ખૂબ ખૂબ અભિનંદન, કોંગ્રેસ પક્ષના સૌ ઉમેદવારો જંગી બહુમતી જીતી અને પૂર્ણ બહુમતીથી કોંગ્રેસની સરકાર બનાવો તેવી શુભેચ્છાઓ#કોંગ્રેસ_આવે_છે pic.twitter.com/cbjxbHTxzT
— Gujarat Congress (@INCGujarat) November 16, 2022
पार्टी ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कुल 179 प्रत्याशी घोषित किए हैं। उसने तीन सीटें सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी हैं। राकांपा उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अहमदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला का नाम भी है।
महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला, वड़ोदरा शहर से जी.परमार और कालोल से प्रभात सिंह को टिकट दिया गया है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
ये भी पढ़ें- भगत सिंह, करतार सिंह और अन्य शहीदों को दिया जाए भारत रत्न: सीएम मान
