इटावा: मानदेय कम मिला तो भड़के सफाईकर्मी, की हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी एक दिन मानदेय कम मिलने पर भड़क गए। ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कर्मचारियों ने हंगामा किया। अपनी मांग पूरी करने   को लेकर तीन घंटे तक काम बंद करके हड़ताल पर रहे। 

विश्वविद्यालय सैफई में सफाई का कार्य देखने वाली फर्म सन फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड  के अधीन  करीब 350 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनका महीने का वेतन खाते में भेजा गया है। एक दिन के मानदेय की ठेकेदार ने कटौती कर ली। बुधवार को जैसे ही मानदेय कम मिलने की जानकारी मिली। सफाई कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यवहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी। सुबह बजे से  9 बजे तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।  काफी समझाने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। उन्हें आश्वासन दिया गया कि काटा गया मानदेय उनके  खातों  में जमा कर दिया जाएगा। प्रभारी कुलसचिव डॉ चंद्रवीर सिंह का कहना है फर्म से  त्रुटि हुई है।  एक-दो दिन के अंदर सभी कर्मचारियों का मानदेय उनके खाते में भेज दिया जाएगा।

संबंधित समाचार