लखनऊ: प्रोफ़ेसर माण्डवी सिंह बनी भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग में स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में कुलपति के इंतजार पर  बुधवार की शाम को विराम लग गया। अब प्रोफ़ेसर माण्डवी सिंह को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में कथक की प्रोफेसर रही मांडवी सिंह के सामने विश्वविद्यालय के में कई प्रकार की चुनौतियां भी होंगी। प्रो. मांडवी सिंह नौ साल (2011-2020) तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति के दो कार्यकाल भी पूर्ण कर चुकी हैं। 

संबंधित समाचार